गोंडा

हमसफर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत सूचना मिलते ही परिवार में मच गया कोहराम

गोंडा- बलरामपुर हाईवे पर स्थित सुहागपुर माल गोदाम क्रॉसिंग के पास हमसफर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Jul 20, 2024
मृतक की फाइल फोटो

गोंडा- बलरामपुर हाईवे पर सुभागपुर माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग के पास हमसफर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर पर सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

गोंडा जिले में सुभागपुर माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर हमसफर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक कृष्णा नरोरा अर्जुन के मुरावन का रहने वाला है। बीती रात करीब 11 बजे के आसपास गोरखपुर से आनंद विहार तक जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रो पर बुरा हाल है।

Published on:
20 Jul 2024 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर