गोंडा

महिला की फांसी लगाकर की गई हत्या, गायब किया शव

गन्ने के खेत में लगे सागवन के पेड़ से एक शव लटकता हुआ पाया गया।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2017, 2:12 PM IST
murder

गोंण्डा. दो दिनों से गायब एक विवाहिता का शव गांव से थोड़ी दूर स्थित गन्ने के खेत में लगे सागवन के पेड़ से एक शव लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके वालों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध हत्या कर लाश गायब करने का मुकदमा दर्ज किया है।

थाना छपिया के सैजलपुर गांव में मृतका फूलकला पत्नी रामभवन का मायका है। बीते 13 तारीख को प्रातः 11 या 12 बजे के आस-पास मृतका अचानक गायब बताई गई। जिसकी सूचना मायके वालों को भी मिल गई। मायके पक्ष के सीताराम व रामतीरथ फूलकला के ससुराल नाईडीह मुबारकपुर में आकर पति राम भवन से जानकारी की तो पति रामभवन कुछ भी साफ-साफ बताने के स्थिति में नही था। जिससे मायके वालों को संदेह हुआ और UP 100 डायल को सूचना दी जिससे UP 100 नाईडीह मुबारकपुर में पहुंचकर पति रामभवन वर्मा व अध्यापक रामसागर को पूंछ तांछ के लिए थाने ले गई। जहां यह कहने पर कि मुझे तलाश करने का मौका दिया जाये।

पुलिस ने पति को रोक कर राम सागर वर्मा को छोड़ दिया। दूसरे दिन 14, 15 की रात्रि में फूलकला की लाश गांव से दो, ढाई किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में स्थित सागवन के पेड़ से लटका दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता रामतीरथ निवासी सैजलपुर के तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पति राम भवन, भाई राम सागर, रामकरन पुत्र गण सरजू प्रसाद, बहन नीलम, पूनम एव ससुर सरजू प्रसाद, पुत्री सरजू प्रसाद कुल छह लोगों के विरुद्ध दहेज को लेकर मार-पीट एवं उत्पीड़न करने तथा हत्या कर लाश गायब करने का मुकदमा थाना खोड़ारे में दर्ज कराया। पुलिस ने पति राम भवन को गिरफ्तार कर लिया है। अभी छानबीन की प्रक्रिया जारी है।

Published on: