गोंडा

2195 दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 जोनल 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती

गोंडा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं DM प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर, महिला सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर खास जोर दिया। 2195 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित हैं। जिनका विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में कराने की तैयारी है।

less than 1 minute read
Oct 02, 2025
डीएम प्रतिमा विसर्जन का लिया जाएगा

गोण्डा जिले के मनकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मनीपुर ग्रन्ट छपिया स्थित पिपरही घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने डीएम प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस, नगर प्रशासन, जल, विद्युत, स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिमा विसर्जन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, गोताखोर, एंबुलेंस, महिला सुरक्षा व स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सतर्कता बरती जाए।

ये भी पढ़ें

School Holidays October 2025 list: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

लापरवाही पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए संवेदनशीलता और सजगता के साथ प्रशासनिक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और तत्काल समाधान हेतु निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। जिले में कुल 2195 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। डीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसहयोग से प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराएगा।

Published on:
02 Oct 2025 06:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर