गोंडा

Good News: यूपी को मिले 392 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, सूबे के इन मंडलों में नियुक्ति वितरण पत्र का आयोजन, खिल उठे चेहरे

Good News, योगी सरकार ने यूपी में 392 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसके लिए लखनऊ, वाराणसी, और कानपुर मंडल के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लखनऊ लोक भवन में वितरित किया गया। अन्य 15 मंडलों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

2 min read
Feb 25, 2024
देवीपाटन मंडल में 14 नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

Good News: योगी सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के 611 पदों के सापेक्ष 392 चयनित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को आज प्रदेश के 15 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र वितरित किया। गोंडा जिले के देवीपाटन मंडल में आयुक्त और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में 14 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।

योगी सरकार के निर्देश पर रविवार को गोंडा के निक में जिले के 14 नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र तथा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डलों में सन्दर्भित पद चिकित्साधिकारी आयुर्वेद के 611 पदों के लिए सितम्बर 2022 में जारी हुये विज्ञापन के बाद विभिन्न चरणों में परीक्षा प्रक्रिया क्रमानुसार लिखित परीक्षा 08 जनवरी, इन्टरव्यू 19 सितम्बर 2023 एवं चिकित्सीय परीक्षण 20 जनवरी से 26 जनवरी 2024 के बीच सम्पन्न हुयी। जिसमें परीक्षा के बाद कुल 611 पदों के सापेक्ष चयनित कुल 392 अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश के मण्डलों में आयोजित किया गया। जिसमें से 18 मण्डलों में से 3 मण्डल वाराणसी, कानपुर, लखनऊ मण्डल के चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण समय 11-12 बजे के बीच लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के शेष सभी 15 मण्डलों में देखा गया। इसके साथ ही प्रमुख सचिव आयुष उ०प्र० शासन, लखनऊ के आदेशानुसार हमारे देवीपाटन मण्डल में चयनित कुल 14 अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रमुख रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदित्य वर्मा, प्रोफेसर डॉ आरवी यादव नोडल अधिकारी, डॉ अरुण कुमार कुरील क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गोंडा, डॉ दिग्विजय नाथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बलरामपुर, डॉ रंजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बहराइच, श्रावस्ती, ओम प्रकाश सिंह, आदर्श मिश्रा, सुधांशु द्विवेदी सहित विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Published on:
25 Feb 2024 09:19 pm
Also Read
View All