
मृतक की फाइल फोटो वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
गोंडा जिले में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 15 साल की किशोरी और 17 साल के युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे। पिछले दो साल से प्रेम संबंध में चल रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक शादी की बात भी चल रही थी। लेकिन किसी वजह से दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के बाहर खेत में लगे बाबूल के पेड़ पर किशोरी और युवक के शव एक ही रस्सी से लटके मिले। दोनों रिश्ते में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी का बहराइच के रहने वाले 17 वर्षीय उमेश से पिछले करीब दो साल से संपर्क था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। परिवार को जब उनके रिश्ते की जानकारी हुई तो पहले विरोध किया गया। लेकिन बाद में परिजन शादी के लिए तैयार हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को लेकर बातचीत भी चल रही थी।
इसकी बड़ी बहन की शादी करीब छह साल पहले उमेश के बड़े भाई नरेश से हुई थी। बहन के घर आने-जाने के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उमेश अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिवार वालों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चांदनी घर से यह कहकर निकली थी। कि वह टॉयलेट जा रही है। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन तलाश करने लगे। इसी दौरान गांव के बाहर खेत में दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार घंटे तक शव वहीं लटके रहे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराई। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे।
मृतका के पिता का कहना है कि परिवार पहले बेटे की शादी करना चाहता था। जिसके बाद उसकी शादी उमेश से करने की तैयारी थी। वहीं मां छविराजी ने कहा कि उन्होंने बेटी को अगले साल शादी का भरोसा दिया था। लेकिन दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Published on:
20 May 2026 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
