गोंडा

UP Rains: यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट? बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा IMD latest update

UP Rains: यूपी के मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। तराई क्षेत्र के जिले कोहरे की चपेट में आ गए हैं। दिवाली के बाद से हल्की ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Nov 11, 2024
बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains : मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए देवत्थानी एकादशी यानी आज के बाद मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तराई क्षेत्र के जिलों में व्यापक कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 11 नवंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।

up rains: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 नवंबर को प्रदेश में मौसम में एक बार फिर से करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 12, 13, 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बीते करीब चार-पांच दिनों से सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर को यूपी के कई जिलों में जबरदस्त कोहरा होने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। तापमान की बात करें तो यूपी में रविवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में 31.4 19.2, आजमगढ़ में 21.4 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहराइच में 32.4 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Published on:
11 Nov 2024 08:59 am
Also Read
View All

अगली खबर