24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather news: अब गांव में मिलेगी मौसम संबंधी आंधी- तूफान और वर्षा की जानकारी, ग्राम पंचायतें होगी अपडेट

weather news: ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम की सटीक जानकारी न मिलने के कारण बेमौसम बरसात सहित तमाम प्राकृतिक आपदाओं के कारण भारी नुकसान लोगों को उठाना पड़ता है। यहां तक की कभी-कभी जनहानि भी हो जाती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय मौसम विभाग की पहल पर अब गांवों में आंधी- तूफान और वर्षा सहित तमाम प्राकृतिक आपदाओं की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 4 Nov 2024, 4:32 PM IST

Up weather

वेदर रेन गेज

weather news: बेमौसम बारिश आंधी- तूफान और आकाशीय बिजली गिरने सहित तमाम प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी के लिए मौसम विभाग की पहल पर गांव पंचायतो में स्वचालित रेन गेज स्थापित किये। बलरामपुर जिले के 773 ग्राम पंचायत में स्वचालित ट्रेन गेज स्थापित किया जाएगा। डीएम ने इसके लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है।

weather news: बेमौसम बारिश और आंधी तूफान सहित प्राकृतिक आपदाओं से प्रतिवर्ष भारी नुकसान होता है। यदि इसकी जानकारी समय से हो जाए तो इस नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। कभी-कभी आकाशीय बिजली आंधी तूफान के कारण तमाम लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। इन सभी को रोकने के लिए शासन स्तर से पूर्व प्रबंधन की कवायद शुरू की है। बलरामपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में बेदर 773 रेन गेज लगाए जाएंगे। डीएम बलरामपुर पवन अग्रवाल ने बताया कि स्वचालित वेदर रेनगेज की स्थापना कार्य के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। गावों में स्वचालित रेन गेज लग जाने से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। मौसम कैसा रहेगा इसका पूर्वानुमान उन्हें घर बैठे लग जाएगा। जिससे उनकी फसल बे मौसम बारिश सहित अन्य प्राकृतिक आपदा से बच सकेगी।

यह भी पढ़ें : Rain alert: सुबह कोहरे की चादर के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश, IMD latest update

आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह बोले- रेन गेज लगने से मिलेगी सटीक जानकारी

इस संबंध में आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि हर गांव में स्वचलित वेदर रेन गेज बनने से कई फायदे हैं। एक तो लोगों को मौसम संबंधी जानकारी समय से मिल जाएगी। जिससे आम लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगा। दूसरी बात, मौसम संबंधी जानकारी होने की वजह से होने वाली समस्याओं का समाधान हो सकेगा।