गोंडा

UP Rains: मौसम विभाग ने 1,2,3 जून को इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान की चेतावनी, इस डेट तक दस्तक दे सकता मानसून

UP Rains: मौसम विभाग ने मानसून की बारिश से पहले एक बार आंधी- तूफान के साथ 1 से 3 जून तक बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बार यूपी में तय समय सीमा से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून के समय से पहले पहुंचने के बाद यूपी में मानसून इस डेट तक दस्तक दे सकता है।
2 min read
Jun 01, 2025
UP Rains
फोटो सोर्स मैप आईएमडी से तथा फोटो AI

UP Rains: यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने एक बार फिर 1 जून से 3 जून तक बारिश आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार की सुबह पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई है। आसमान में बादलों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। 1 से 3 जून तक लगातार पूरब से लेकर पश्चिम तक आंधी तूफान बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

UP Rains: प्रदेश में मानसून की एक्सप्रेस दौड़ने से पहले प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है। रविवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की से माध्यम बारिश हुई है। बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई है मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वी यूपी के जिलों में एक दो और तीन जून को बारिश आंधी तूफान वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर तक हो सकती है। तापमान की बात करें तो यूपी में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की सुबह मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और बाराबंकी जिले में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है।

12 से 13 जून के बीच यूपी में दस्तक दे सकता मानसून

केरल समय से 10 दिन पहले मानसून की दस्तक देने के बाद यूपी में उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों में मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी 12 से 13 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है। सामान्य रूप से मानसून के उत्तर प्रदेश में 15 जून के बाद आने की संभावना रहती है। लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।

Aja ka mausam: 1, 2,3, jun को इन जिलों में बारिश आंधी तूफान वज्रपात होने की संभावना

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में 3 दिन तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश कुछ इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है।

Updated on:
01 Jun 2025 07:38 am
Published on:
01 Jun 2025 07:38 am