गोंडा

UP Rains: अगले 48 घंटे में चक्रवात तूफान दाना का दिख सकता असर, इन जिलों में बारिश के आसार

UP Rains: बंगाल की खाड़ी से ओडिशा के तटीय क्षेत्र में उठे दाना तूफान का असर दिखने लगा है। शुक्रवार की शाम को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई है। अगले 48 घंटे में यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Oct 25, 2024
बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains: यूपी के मौसम में अगले 48 घंटे के दौरान बड़े बदलाव होने की संभावना है। शुक्रवार की शाम गोंडा जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई है। जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। 28, 29, 30 अक्टूबर को दक्षिणी पूर्वी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है। 26 और 27 अक्टूबर को मौसम के शुष्क रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह शाम कोहरा का असर देखने को मिल रहा है।

यूपी के जिलों में तूफान का असर दिखने लगा है। शुक्रवार की शाम गोंडा जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग के सचेत एप के अनुसार अगले 48 घंटे बाद यानी 28, 29 और 30 अक्टूबर को दक्षिणी पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट होने लगी है। यूपी के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नवंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड में इजाफा होने की संभावना है। कोहरा का प्रकोप बढ़ सकता है। इस दौरान सोनभद्र, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, सहित पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अयोध्या में 19.0℃, गाजीपुर में 20.5℃, झांसी में 20.8℃, कानपुर शहर में 19.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नजीबाबाद में 18℃, बरेली में 19℃, मुजफ्फरनगर में 18.1℃, मेरठ में 19.8℃, अलीगढ़ में 20.6℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

Published on:
25 Oct 2024 09:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर