UP Rains: यूपी में मानसून ने एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
UP Rains: यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। IMD ने कल से पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक में तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार कुछ इलाकों में दिन में तेज धूप निकलने से एक बार उमस भारी गर्मी लोगों को सताने लगी है। हवा की रफ्तार बिल्कुल थम गई है। मौसम विभाग ने कल से 4 दिन लगातार heavy Rains का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अब यूपी की तरफ बढ़ रही है। अगले 24 घंटे में पूर्वी यूपी के 23 जिलों में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। लो प्रेशर सिस्टम एक्टिव होने से मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। रविवार को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। सुबह से ही पुरवा हवा तेज रफ्तार से चलने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि सोमवार को पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच सहित आसपास के कुछ इलाकों में दिन में कड़ाके की धूप निकलने से उमस भरी गर्मी एक बार फिर सताने लगी है। हवाओं का रफ्तार एकदम थम गया है। मंगलवार से यानी 6,7,8,9 अगस्त को पूर्वी यूपी के जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। यूपी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाके में 6, 7, 8,9 अगस्त तक लगातार चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।