गोंडा

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी अगले 48 घंटे में इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान वज्रपात का अलर्ट,IMD latest update

UP Rains: मौसम का मिजाज बदल गया है। पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच सहित आसपास के जिलों में दिनभर तूफानी हवाएं चलती रही। गुरुवार को कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। अगले 48 घंटे में आईएमडी ने इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
May 01, 2025
बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains: मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक मई माह की शुरुआत तूफानी हवाओं बारिश और ओले के साथ हुई है। आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार यानी 2 और 3 मई को पूर्वी यूपी के लगभग जिलों में तूफानी हवाएं चलेंगी। बादलों के आवाजाही का क्रम जारी रह सकता है। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग IMD ने 2 और तीन मई को पूर्वी यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। लेकिन चार और 5 मई को बारिश आंधी- तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

UP Rain: मौसम का मिजाज मई माह के पहले ही दिन से बदल गया है। पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच,बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में गुरुवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलती रही। जबकि गोरखपुर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने के कारण बे- मौसम बरसात हो रही है। वहीं दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है। यह केरल की तरफ बढ़ रही है। इसके प्रभाव से खास तौर से पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना बढ़ गई है।

Up Aja Ka mausum: एक मजबूत पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इधर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवइया हवाएं आ रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के कारण दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के आपस में टकराव से चक्रवाती परिसंचरण के परिणाम स्वरूप अगले दो से तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसका व्यापक असर पूर्वी यूपी पर पड़ने की संभावना है। जिसकी वजह से 4 और 5 मई को पूर्वी यूपी के जिलों में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।

Aja ka mausam 4, 5,may को इन जिलों में अचानक तेज हवा बारिश आंधी तूफान वज्रपात होने की संभावना

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान कहां पर कितना

तापमान की बात करें तो तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह बहराइच में 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर