गोंडा

UP weather: मौसम विभाग का ताजा अपडेट इन जिलों में 17, 18 को बारिश आंधी- तूफान का IMD Alert

UP weather : यूपी में प्रचंड गर्मी हीट वेव के बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। अगले 72 घंटे बाद 2 दिन इन जिलों में बारिश और आंधी- तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Jun 14, 2024
सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP weather : यूपी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बार भीषण गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में पूर्वी यूपी के इन जिलों में बारिश आंधी- तूफान और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून आने से पहले एक बार बारिश होने से भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।

UP Rains: यूपी में इस साल गर्मी ने पिछले 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कल, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस कानपुर में दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में 17, 18 जून को बारिश आंधी- तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मानसून की बात करें तो मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते मानसून अभी बीच में ही रुका है। तेज पुरवा हवाओं के चलने के बाद मानसून के बादल उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। पूर्वी यूपी के जिलों में 20 से 25 जून के बीच मानसून की झमाझम बारिश हो सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में 17 जून से 18 जून को बारिश होने की संभावना

बलिया, आजमगढ़, मऊ,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडावाराणसी,चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले शामिल है।

Published on:
14 Jun 2024 07:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर