गोंडा

महिला आयोग की उपाध्यक्ष बोली- धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर का सरकार ठीक से कर रही इलाज

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने कहा कि बलरामपुर में धर्मांतरण के मामले को आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर शासन को पत्र लिखा था। सरकार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर का ठीक से इलाज कर रही है। आइये जानते हैं। उन्होंने धर्म परिवर्तन की पीड़िताओं के विषय में क्या कहा?
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 9:30 AM IST
Gonda
अर्पणा यादव राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष फोटो सोर्स पत्रिका

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोंडा पहुंची। सर्किट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं द्वारा अपने प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जनसुनवाई के दौरान कुल 12 प्रकरण प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। बलरामपुर में हिंदू परिवारों के धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कहा।

गोंडा जिले में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव अपने पूर्ब निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंची। उन्होंने हिंदू परिवारों के धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर पर सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को उनकी इच्छा के अनुसार फिर से उनके मूल धर्म में वापस लाया जाएगा। अपर्णा यादव ने सर्किट हाउस में बताया कि महिला आयोग ने इस मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए सरकार को रिपोर्ट भेजी थी। जिसके आधार पर छांगुर के ठिकानों पर बुलडोजर चला। जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराना अपराध है।

सनातन धर्म पर टिप्पणी सवाल उठाने पूरी तरह से निंदनीय

नगीना सांसद चंद्रशेखर के बयान पर उन्होंने कहा कि महिला आयोग को चुनौती देने की चंद्रशेखर में हिम्मत नहीं है। उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। कांवड़ यात्रा पर सपा नेताओं की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में हर धर्म को मानने की स्वतंत्रता है। सनातन धर्म पर टिप्पणी और कांवड़ यात्रा पर सवाल उठाना पूरी तरह निंदनीय है।

Updated on:
12 Jul 2025, 9:30 AM IST
Published on: