शासन स्तर से आईजीआरएस की प्रतिदिन समीक्षा होती है। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। देवीपाटन मंडल विगत माह आईजीआरएस की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आया है। अब हम सब की जिम्मेदारी है कि इसे पहले स्थान पर ही कायम रखा जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत को डिफाल्टर होने से पहले ही समय से निस्तारित कर दिया जाए। साथ ही कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस एवं जनता दर्शन में अधिक से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया जाए। जिससे कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों में कमी आ सके। उन्होंने कहा कि सभी पात्रो को योजनाओं का लाभ दिया जाए। लाभ न मिलने के कारण भी कई शिकायतें प्राप्त होती हैं।