गोंडा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय, अगले 24 घंटे में फिर मौसम ले सकता यू टर्न, IMD latest update

Weather Forecast: यूपी में मोंथा चक्रवात चक्रवात का असर खत्म हो गया है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इधर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में मौसम एक बार फिर यू टर्न ले सकता है।

less than 1 minute read
Nov 03, 2025
कोहरा की सांकेतिक फोटो जेनरेट AI

Weather Forecast: यूपी में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान पर बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। जबकि पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। हालांकि, बारिश की संभावना बहुत कम है। वहीं, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। जिसका असर अगले तीन से चार दिनों में उत्तर प्रदेश के तापमान पर भी दिखाई देगा।

Weather Forecast: लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में बादलों की आवाजाही और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 4 और 5 नवंबर की सुबह पूर्वांचल और तराई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। वहीं, 5 नवंबर को आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन और औरैया जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। 5 से 9 नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ बना रहने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट के बाद मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, नवंबर के दूसरे सप्ताह में पारा 2 से 3 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे अब तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है।

Also Read
View All

अगली खबर