गोंडा

कुआनो नदी में तैरते बोरे को चौकीदार ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला, तो फटी रह गई आंखें

कुआनो नदी में बोरा तैर रहा था। चौकीदार ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकला। बोरा खोलकर ग्रामीणों ने देखा तो लोग दंग रह गए।

less than 1 minute read
Jun 13, 2024
बोरे में मिला लड़की का शव जांच करती पुलिस

कुआनो नदी रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास बोरे में एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप गया। दरअसल बोरा नदी में तैरता जा रहा था। उससे बदबू आ रही थी। चौकीदार की मदद से ग्रामीणों ने बोरा खोला तो उसमें एक 22 वर्षीय लड़की का शव मिला। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के गांव बसंतपुर राजा के मजरा मऊ समशाबाद के रेलवे पुल के पास कुआंनों नदी में एक अज्ञात लड़की का शव सूती बोरी में तैरता हुआ लोगों ने देखा। शव से काफी बदबू आ रही थी। चौकीदार ने इटियाथोक थाने को सूचना दी। घटना स्थल पर डॉग एक्वायड फॉरेंसिक टीम एडिशनल एसपी मनोज रावत सीओ शिल्पा वर्मा ने जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
बोरा खोला गया तो करीब (22) वर्षीय लडकी का शव निकला और उसके गले में दुपप्टा लिपटा था। लोगो ने उसकी गला दबाकर हत्या की आंशका जताई। अभी तक शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Updated on:
13 Jun 2024 09:35 am
Published on:
13 Jun 2024 09:34 am
Also Read
View All

अगली खबर