गोंडा

जर्जर मकान की छत तोड़ते समय अचानक भरभरा कर गिरी,मलबे में पांच श्रमिक दबे, एक की मौत चार घायल

गोंडा शहर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जर्जर मकान की छत तोड़ते समय अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे पांच श्रमिक दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां पर एक श्रमिक की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2025, 4:34 PM IST
Gonda
घायल श्रमिकों का हाल-चाल लेते आयुक्त देवीपाटन मंडल फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मेवतियान मोहल्ले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर मकान की छत को पांच श्रमिक तोड़ रहे थे। छत अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे नीचे पांच लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस ने कॉल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता से राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गोंडा में जर्जर मकान की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि मकान काफी समय से जर्जर स्थिति में था। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया। इस हादसे ने क्षेत्र में पुराने और जर्जर मकानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसपी बोले- एक की मौत चार को आई मामूली चोटे

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मेवतियान मोहल्ले में एक जर्जर मकान की छत को पांच मजदूर तोड़ रहे थे। अचानक छत भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे पांच श्रमिक दब गए। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की सहायता से सभी को बाहर निकलकर अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से चार लोगों को मामूली चोटे आई है। जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
14 Sep 2025, 4:34 PM IST
Published on: