लालू यादव ने बचाया समाजवादी परिवार

उत्तरप्रदेश की राजनीति में सत्ताधारी पार्टी समाजवादी पार्टी में इन दिनों पारिवारिक दंगल चल रहा है...

less than 1 minute read
Jan 01, 2017
Lalu and Mulayam
गोपालगंज। उत्तरप्रदेश की राजनीति में सत्ताधारी पार्टी समाजवादी पार्टी में इन दिनों पारिवारिक दंगल चल रहा है। इसके बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने पहल की और समाजवादियों की बात बन गई। यूपी में समाजवादी दंगल को सुलझाने में शनिवार की सुबह से ही लालू प्रसाद लगे रहे।

जानकारी के अनुसार बेटी के घर में कोई परेशानी न हो, लालू इसकी पहल करते रहे। अंतत: बात बन गई और बाप-बेटे में सुलह के साथ पार्टी चुनाव की तैयारी में नये सिरे से जुट गई। चुनाव से पहले घरेलू दंगल के पटाक्षेप पर लालू प्रसाद ने यह भी कह दिया कि अखिलेश यादव देश के भविष्य हैं। झगड़े के बीच रोटी सेंकने वाले अब कहीं के नहीं रहेंगे।

बाद में लालू प्रसाद ने अपनी पहल के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही बताया कि समाजवादी पिता और बेटे में सुलह हो गई है। झगड़े का सुखद अंत हो गया। अब दोनों नहीं झगड़ेंगे। दोनों मिलकर अब साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त करने में एक बार फिर से जुट जाएंगे। निष्कासन वापस लेने से वह खुद बहुत खुश हैं। मुलायम सिंह ने उनकी बात मान ली।

समाजवादी पार्टी में पिता-पुत्र का झगड़ा तो चल रहा था यूपी में, लेकिन दोनों के बीच सुलह की पहल हो रही थी बिहार से। लालू प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी दो-दो बार बात की। बीच में कड़ी बने थे यूपी राजद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह। उन्होंने अखिलेश यादव को मुलायम सिंह से मिलने की सलाह दी। यूपी के सीएम उनकी बात माने गये और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से बात करने को तैयार भी हो गये। दोनों के बीच बात हुई तो झगड़े का अंत हो गया।
Published on:
01 Jan 2017 11:43 pm
Also Read
View All