स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक की सरेआम पिटाई, कहे जाति सूचक शब्द

मिर्जापुर गांव के निवासी तथा शिक्षक विद्या भूषण बैठा ने आरोप लगाया है कि वे विद्यालय का शिक्षण कार्य कर रहे थे।

less than 1 minute read
Jan 18, 2017
father beaten for land, death in hospital
गोपालगंज। हथुआ थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरी रायमल पहुंचे कुछ लोगों ने सरेआम एक शिक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर शिक्षक विद्या भूषण बैठा के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी तथा शिक्षक विद्या भूषण बैठा ने आरोप लगाया है कि वे विद्यालय का शिक्षण कार्य कर रहे थे।
इसी बीच विद्यालय में रेपुरा गांव के केशरी यादव सहित चार लोग पहुंच गए तथा उन्हें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने शिक्षक की पिटाई कर दी तथा भाग निकले। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Published on:
18 Jan 2017 04:15 pm
Also Read
View All