छपरा-थावे रूट पर दो साल बाद दौड़ी ट्रेन, पब्लिक ने कहा ‘थैंक्स प्रभु’

सुगम एवं सस्ती यात्रा के लिये रेल मंत्री, मंत्रालय एवं इससे जुड़े मंत्री एवं अधिकारियों के प्रति आम लोगों ने धन्यवाद दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2017, 5:15 PM IST
In the case of GRP terrorist manhunt off two team
In the case of GRP terrorist manhunt off two team Kolkata and Visakhapatnam
गोपालगंज। पूर्वोतर रेलवे के बहुप्रतीक्षित छपरा-थावे रेलखंड पर छपरा कचहरी से मशरक स्टेशन के बीच आज ट्रेन परिचालन की दुबारा शुरुआत हुई। इस हिस्से में ट्रेन का परिचालन 21 महीने के लंबे अंतराल के बाद शुरु हो सका। जानकारी के अनुसार इलाके में पहले छोटी लाइन थी जिसे बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया है। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से सारण जिले के उत्तरी भाग के लोगों में खुशी लौट आयी। सुगम एवं सस्ती यात्रा के लिये रेल मंत्री, मंत्रालय एवं इससे जुड़े मंत्री एवं अधिकारियों के प्रति आम लोगों ने धन्यवाद दिया।

यात्रियों का कहना था कि लगभग दो वर्षों की वीरानगी ख़त्म हुई, दो साल बाद छपरा-थावे रूट पर दौड़ी ट्रेन तो लोगों ने कहा 'थैंक्स प्रभु' स्टेशन पर खड़ी ट्रेन रेल सूत्रों के अनुसार छपरा कचहरी से सवारी गाड़ी 55181 सुबह अपने निर्धारित समय 6:15 से कुछ देर से खुली।

रेल यात्रा कर रहे मढौरा के रंजीत कुमार मिश्रा ने कचहरी रेल टिकट काउंटर से 10 रुपये का पुराना पंचिग वाला गत्ते का टिकट खरीद कर अपनी यात्रा पूरी की। मढौरा स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया की मढौरा मे ट्रेन 7:57 बजे पहुंची। जानकारी के अनुसार पहली ट्रेन के लोको पायलट रमेश कुमार, एवं सहायक लोको पायलट रूपेश कुमार थे।
Published on: