गोरखपुर

गोरखपुर में 27 दरोगाओं के तबादले, सुधरेगी कानून व्यवस्था

Mar 31, 2026
Up news, gorakhpur news
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, दरोगाओं का ट्रांसफर

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सोमवार को 27 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसआई कमलेश प्रताप सिंह को नौसड़ से रमवापुर, घनश्याम उपाध्याय को थाना सहजनवां से चौकी प्रभारी कलक्ट्रेट, आकाश शुक्ला को थाना एम्स से जंगल डुमरी नंबर 2, गौरव तिवारी को कस्बा पीपीगंज से जगदीशपुर और देशराज सरोज को पुलिस लाइन से विकासनगर भेजा गया है।

कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

इसी क्रम में नितेश राय को थाना एम्स से सोनबरसा, अंकुर सिंह को थाना झंगहा से मुंडेरा बाजार, अंजय सिंह को पुलिस लाइन से नौसड़, आदित्य कुमार पांडेय को थाना गोरखनाथ से चौकी प्रभारी बक्शीपुर और रविशंकर को थाना खोराबार से भौराबारी तैनात किया गया है।रुपेश पाल सिंह को विकासनगर से बलुआ,अनूप कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से धर्मशाला,अनीश कुमार सिंह को धर्मशाला से रामनगर।

विकास सिंह को थाना बांसगांव से कस्बा बांसगांव और विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बरगदवा भेजा गया है।इसके अलावा अभय सिंह को थाना कैण्ट से सोनबरसा बाबू, भावेश कुमार सिंह को थाना कोतवाली से दुर्गाबाड़ी, अनूप सिंह को थाना गगहा से असवनपार, हैदर अली खान को थाना तिवारीपुर से जटेपुर उत्तरी और अवधेश पांडेय को जटेपुर उत्तरी से बरही स्थानांतरित किया गया है।

आलोक कुमार शुक्ला को बरही से माल्हनपार, सज्जन मिश्रा को पुलिस लाइन से चिड़ियाघर, अनुराग सिंह को थाना गोरखनाथ से सुभाष चंद्र बोस नगर, आदित्य सिंह को थाना गोला से कस्बा पीपीगंज और विवेक राज सिंह को थाना तिवारीपुर से बेतियाहाता भेजा गया है। देवेन्द्र कुमार दूबे को थाना सहजनवां से जंगल कौड़िया और प्रीतेश तिवारी को थाना बड़हलगंज से समधिया चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

यूपी में कई IPS के तबादले

चंद्रप्रकाश आईजी सुरक्षा बनाए गए, राजेश द्विवेदी सेनानायक पीएसी अलीगढ़, प्रबल प्रताप सिंह एसपी क्राइम मुख्यालय, विद्या सागर मिश्रा सेनानायक पीएसी सीतापुर, राजेश कुमार द्वितीय सेनानायक PAC मेरठ, आदित्य लांग्हे एसपी फिरोजाबाद बनाए गए, ईला मारन एसएसपी एटा बनाए गए,डॉ दुर्गेश कुमार सेनानायक SSF अयोध्या,रामनयन सिंह सेनानायक पीएसी नोएडा।

सौरभ दीक्षित एसपी शाहजहांपुर, सोमेंद्र मीणा एसपी रामपुर बनाए गए, डॉ दीक्षा शर्मा डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, निपुण अग्रवाल सेनानायक पीएसी मुरादाबाद, विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी बहराइच बने, लाखन सिंह यादव एसपी अमरोहा बनाए गए, विनय सिंह एसपी जालौन बने, शशांक सिंह एसपी महोबा बनाए गए, शक्ति मोहन अवस्थी एसपी महराजगंज बनाए गए, आकाश पटेल एसपी चंदौली बनाए गए, सत्य नारायण प्रजापति एसपी कौशांबी बनाए गए, मृगांक शेखर पाठक एसपी हमीरपुर बने, आदित्य बंसल एसपी सिटी अलीगढ़ बनाए गए, अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बने।

Updated on:
31 Mar 2026 08:56 am
Published on:
31 Mar 2026 08:56 am