31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं से लूट करने वाले गैंग पर पुलिस का शिकंजा, ‘घुरले’ मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई राज

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश ‘घुरले’ को गिरफ्तार कर लिया है। यह महिलाओं से जेवर लूटने वाले गैंग सक्रिय सदस्य था। पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया है। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश फोटो सोर्स विभाग

अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश फोटो सोर्स विभाग

गोण्डा में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामिया शातिर अपराधी अमित तिवारी उर्फ घुरले गिरफ्तार कर लिया गया। नारायणपुर मांझा के पास हुई इस कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी और बाइक बरामद हुई। आरोपी महिलाओं से जेवर लूटने वाली गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

गोण्डा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में एसओजी और कोतवाली कर्नलगंज की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश अमित तिवारी उर्फ घुरले को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को नारायणपुर मांझा के पास उस समय मुठभेड़ हुई। जब पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित बदमाश सुपर स्प्लेंडर बाइक से इलाके में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

तमंचा कारतूस नगदी और बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा विभिन्न छिनैती की घटनाओं से जुड़े 22 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की चार टीमें कर रही थी तलाश

दरअसल यह कार्रवाई 19 फरवरी को हुई एक झपटमारी की घटना के बाद तेज हुई थी। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकुश तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी मां के साथ बाइक से विवाह समारोह में जा रहे थे, तभी चकरीत बाजार के पास पल्सर सवार बदमाशों ने उनकी मां के कान की झुमकी लूट ली। इस घटना में उनकी मां का कान तक फट गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की गई और लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 27 मार्च को एक अन्य आरोपी विवेक पांडेय उर्फ विक्कू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

पुलिस कर रही पूछताछ खुल सकते कई राज

पुलिस जांच में सामने आया है कि अमित तिवारी उर्फ घुरले एक शातिर अपराधी है। जो अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को निशाना बनाता था। वह चलती बाइक से झुमके और आभूषण छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ गोण्डा के कर्नलगंज, कोतवाली देहात और बस्ती जिले में भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके अन्य साथियों व घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।