25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में शातिर गैंगस्टर को लगी गोली

Gorakhpur crime news: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार की देर रात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और एक बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

गिरफ्तार गैंगस्टर (सोर्स: पत्रिका)

Police encounter: सोमवार की देर रात करीब एक बजे गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में पुलिस ने मुठभैड़ में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फयरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, शातिर चोर पर गोरखपुर और संतकबीरनगर में गैंगस्टर समेत 25 मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी पहचान राजघाट के तुर्कमानपुर नई मस्जिद निवासी मो. शहजादे की रूप में हुई।

मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में लगी गोली

पुलिस की पूछताछ में शहजादे ने बताया गया कि वह अपने साथी नियाज अहमद और एक अन्य साथी के के साथ मिलकर चोरी की घटना करता है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मो. शहजादे को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

तलाशी के दौरान इन इन सामानों की बारामदगी

इसके पास से पुलिस को को चोरी के 4 कंगन, 1 अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, गले का हार, चोरी के दस हजार रुपये, मोटरसाइकिल, देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है। 20 अगस्त को थाना रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एक घर में चोरी की घटना हुई थी। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज मिला था। जिसमें चोरी करते हुए चोर दिखे थे। एक की पहचान मो. शहजादे की रूप में हुई थी। तभी से पुलिस तलाश में जुटी थी।

निमिष पाटील, एसपी सिटी

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र में देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार को रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाया तो फायरिंग करने लगा। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर चोर के पैर में गोली लगी है।मुठभेड़ में कांस्टेबल रामकुमार भी घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गोरखपुर से भी जुड़ा कन्नौज में बरामद सोने की खेप का कनेक्शन

कन्नौज में पकड़े गए 10 किलो से अधिक सोने की खेप का कनेक्शन अब गोरखपुर से जुड़ता नजर आ रहा है। कन्नौज पुलिस द्वारा पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ में नेपाल से सोनौली-निचलौल के रास्ते सोना गोरखपुर लाए जाने और यहां एक होटल से खेप मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस, कस्टम और सुरक्षा एजेंसियों ने गोरखपुर कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है।