सोमवार सुबह करीब सात बजे अपनी बहन श्रेया गौड़ को इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए बड़हलगंज क्षेत्र के एक विद्यालय ले जा रहा था। दोनों जैसे ही गोला–उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई
सोमवार सुबह गोला थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी बहन सहित दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने बहन को बारहवीं का एग्जाम दिलाने ले जा रहा था, इसी बीच सामने से आ रही बाइक से दर्दनाक भिड़ंत हो गई।
गोला–उरुवा मार्ग पर दो बाइक आपस में भिडने
जानकारी के अनुसार बेलपार पाठक गांव निवासी अनीस गौड़ पुत्र विपिन गौड़ सोमवार सुबह करीब सात बजे अपनी बहन श्रेया को इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए बड़हलगंज क्षेत्र के एक विद्यालय ले जा रहा था। दोनों जैसे ही गोला–उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
भीषण भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनीस गौड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनीस गौड़ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और स्नातक का छात्र था, बहन बाल बाल बची। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस हादसे में दूसरे घायल की पहचान रामदयाल(28) पुत्र रामआसरे निवासी खिरजीपुर जिला अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक रामदयाल का ससुराल गोला थाना क्षेत्र के पतरा गांव में है और वह वहीं आया था।