9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी में ट्रक-पिकअप में आमने-सामने टक्कर, सेना के जवान की मौत

Army vehicle and pickup collide: झांसी में सेना की गाड़ी और पिकअप की टक्कर में एक जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया; पिकअप में मुर्गी लदी हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
सड़क दुर्घटना, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Army jawan dies in road accident: झांसी में सेना के ट्रक और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी के रूप में हुई है। घटना के समय सेना की गाड़ी फायरिंग रेंज बबीना से अभ्यास करके वापस अलवर यूनिट लौट रही थी। घटना बबीना थाना क्षेत्र की है। ‌

फायरिंग रेंज से वापस जा रही थी सेना की गाड़ी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत खैलार गांव के पास सेना का ट्रक और पिकअप वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर में सेना का जवान हरिकेश, निवासी गाज़ीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी वाहन से झांसी मेडिकल कॉलेज में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे बबीना थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। दोनों गाड़ियों को मुख्य मार्ग से क्रेन की मदद से हटाकर किनारे किया गया। जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा।‌

क्या कहते हैं थाना प्रभारी बाबीना?

थाना प्रभारी बबीना विनय कुमार ने बताया कि पिकअप में मुर्गा लदा हुआ था जो कानपुर से बबीना मानपुर की तरफ आ रहा था। जबकि सेना की गाड़ी बबीना फायरिंग रेंज से अभ्यास करके वापस यूनिट लौट रही थी। रास्ते में टक्कर हो गई। पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।