गोरखपुर

डॉक्टर को दिखाने जा रहे दंपति को डंपर ने मारा ठोकर, घटनास्थल पर ही पत्नी की हुई मौत

गोरखपुर जिले के खोराबार थानाक्षेत्र स्थित खोराबार थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की अन्नपूर्णा अपने पति हरिशंकर प्रजापति के साथ इलाज कराने स्कूटी जा रही थीं। सुबह करीब 11:30 बजे यूनिवर्सिटी चौराहे के पास पीछे से आ रही एक डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Aug 10, 2025
Up news, gorakhpur, accident
फोटो सोर्स: पत्रिका, नगर निगम की डंपर ने महिला को कुचला

गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र स्थित यूनिवर्सिटी चौराहे के पास रविवार की सुबह नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कैंट पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रविवार सुबह डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को मारा ठोकर, पत्नी की मौत

जानकारी के मुताबिक खोराबार थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की अन्नपूर्णा अपने पति हरिशंकर प्रजापति के साथ डॉक्टर के यहां स्कूटी से जा रही थीं। सुबह करीब 11:30 बजे यूनिवर्सिटी चौराहे के पास पीछे से आ रही एक डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी अन्नपूर्णा डंपर की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पति बदहवास हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

नगर निगम का है डंपर, हिरासत में किया गया ड्राइवर,

कैंट पुलिस ने तत्काल डंपर नंबर यूपी-53-एफटी-9612 को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया। चालक की पहचान तिवारीपुर थाना क्षेत्र के हिमांशु यादव के रूप में हुई। वह नगर निगम की कूड़ा गिराने वाली गाड़ी चलाता है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया।हरिशंकर प्रजापति पोस्ट ऑफिस में काम करते हैं। हादसे के बाद यूनिवर्सिटी चौराहे पर जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाया, बता दें कि जिले में चल रही अनेक परियोजनाओं, कूड़ा गाड़ियां खुलेआम सड़कों पर मौत बन के घूम रही हैं।

Updated on:
10 Aug 2025 05:57 pm
Published on:
10 Aug 2025 05:57 pm