गोरखपुर में नार्थ ईस्ट की एम्स के डॉक्टर के साथ मनचलों ने छेड़खानी की, डांटने के बाद उनकी हरकतों को अनदेखा कर दिया पर जब वह बाहर निकलीं तो आरोपियों ने फिर से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। एम्स गेट पर बैड टच, जान से मारने की धमकी देने लगे।
गोरखपुर में बीते दिनों एक शर्मनाक घटना हुई जिसमें तीन मनचलों ने मार्केट कर के वापस कालेज लौट रही एम्स गोरखपुर में पढ़ने वाली नॉर्थ ईस्ट की छात्रा के साथ लगातार दो किमी तक पीछा कर छेड़खानी करते रहे, एम्स कालेज पहुंचने पर एक युवक ने अपनी टीशर्ट उतार कर पीड़िता से बैड टच किये।
दूसरे दिन सुबह जब एम्स प्रबंधन को मालूम चला तो वहां की संस्था नाफोर्ड ने सीएम को पूरा मामला ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई। मामला वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, पुलिस ने जांच पड़ताल कर तीन अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली एम्स की महिला डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं मजबूती से खड़ी रही। 24 घंटे के अंदर ही दोषियों की पहचान कर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। गलत करने वाले अब सलाखों के पीछे हैं। कानून से जब आप उससे काम करने के लिए मांग करते हैं, तो वह आपकी डिमांड पूरी करता है।”
नाफोर्ड ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेने और आरोपियों की गिरफ्तारी पर सीएम योगी और अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया हैंडल X पर गोरखपुर पुलिस की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा कि एक बार फिर हम सीएम योगी, एडीजी गोरखपुर, डीजीपी यूपी, गोरखपुर पुलिस, डीआईजी गोरखपुर को उनके सक्रिय, त्वरित और निर्णायक हस्तक्षेप के लिए एक बार फिर हार्दिक धन्यवाद देते हैं।