गोरखपुर

रेप के आरोपी TTE पर 10 हजार का इनाम घोषित, चलती ट्रेन में घटना को दिया था अंजाम… गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में सीट दिलाने के नाम पर युवती का रेप कर फरार हुए TTE पर 10 हजार का इनाम घोषित हो गया है। इस मामले में आरोपित राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर मंगलवार को युवती का बयान दर्ज किया गया […]

2 min read
Feb 18, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, रेत के आरोपी TTE पर 10 हजार का इनाम

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में सीट दिलाने के नाम पर युवती का रेप कर फरार हुए TTE पर 10 हजार का इनाम घोषित हो गया है।

इस मामले में आरोपित राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर मंगलवार को युवती का बयान दर्ज किया गया और देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा में मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें

रक्षा मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अवध केसरी सेना प्रमुख को गाजियाबाद पुलिस ने गोंडा से किया गिरफ्तार

रेप के आरोपी TTE पर 10 हजार का इनाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी TTE राहुल कुमार पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के समसारा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेलवे SP रेलवे ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस आरोपी की तलाश में पटना पहुंची और उसके तीन संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

मऊ से गोरखपुर आते हुए बिना टिकट सवार हुई ट्रेन में

बता दें कि पीड़ित लड़की मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर कम्पटीशन की तैयारी कर रही है। वह NCC के सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी।

परीक्षा के बाद वहां से लौट रही थी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी। ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। इसी दौरान TTE राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की।

युवती से निकटता बढ़ा कर TTE ने किया रेप

धीरे धीरे TTE ने पढ़ाई लिखाई के नाम पर युवती से घनिष्ठता बढ़ा लिया फिर सीट का लालच देते हुए उसे फर्स्ट क्लास केबिन में ले जाकर रेप किया। किसी तरह चंगुल से छूट कर युवती ने डायल 112 पर काल किया, इसी बीच आरोपी आरोपी TTE देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें

कानपुर में ‘वर्दी वाला ठग’ गिरफ्तार,नकली पिस्टल के दम पर चला रहा था ठगी का साम्राज्य

Updated on:
18 Feb 2026 03:24 pm
Published on:
18 Feb 2026 03:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर