18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में ‘वर्दी वाला ठग’ गिरफ्तार,नकली पिस्टल के दम पर चला रहा था ठगी का साम्राज्य

कानपुर में खुद को दरोगा बताकर लोगों को डराने वाला शातिर ठग अनवरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी के खिलाफ लंबे समय से कई थानों में शिकायतें थीं।

2 min read
Google source verification

कानपुर,खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराने-धमकाने और ठगी करने वाले एक फर्जी दरोगा को अनवरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ लंबे समय से शहर के अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज हो रही थीं, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने काकादेव क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

उन्नाव का रहने वाला है फर्जी दरोगा -

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय कुमार सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी दोस्तीनगर थाना कोतवाली, उन्नाव बताया। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को किसी न किसी मामले में फंसाने की धमकी देता था और फिर समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। कई पीड़ितों ने अलग-अलग थानों में इसकी शिकायत की थी, लेकिन आरोपी बार-बार जगह बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

लाइटर पिस्टल हुई बरामद -

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से कूट रचित नंबर प्लेट लगी एक आई-20 कार, दो मोबाइल फोन, पीली और सफेद धातु की अंगूठियां, एक पीली धातु की चेन, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक वोटर आईडी कार्ड के साथ एक नकली लाइटर पिस्टल और आठ कारतूस शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे अलग-अलग पहचान बनाकर लोगों को ठगता था।

गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है मुकदमा -

अनवरगंज थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध वसूली की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के साथ कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है और उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।