18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच बार चाकुओं से गोदा गया भाजपा नेता,गोली के बाद भी नहीं रुके हमलावर,वीडियो वायरल

A brutal revenge attack in Kanpur saw a BJP leader shot and stabbed eight times, with the horrifying CCTV footage later going viral on social media.

2 min read
Google source verification

कानपुर, रावतपुर के छपेड़ा पुलिया के पास बीती रात एक शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता के सोनू राठौर पर पुरानी रंजिश के चलते ऐसा जानलेवा हमला हुआ, जिसे देखने वालों की रूह कांप उठी। जिसका वीडियो घटना के 10 घंटे के बाद सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

लहूलुहान हालत में जान बचाकर भागे नेता -

छपेड़ा पुलिया रात करीब दो बजे छपेड़ा पुलिया के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने पहले सोनू राठौर की पीठ में गोली मारी। लेकिन इसके बाद भी हमलावरों का कहर नहीं थमा। वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि एक के बाद एक करीब पांच बार चाकू से वार किए गए — पेट, कमर और शरीर के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया। वीडियो में यह भी नजर आया कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सोनू राठौर खुद को बचाने के लिए लड़खड़ाते कदमों से भागने की कोशिश करते रहे, लेकिन हमलावर पीछे-पीछे दौड़ते रहे। घटना के बाद पुलिस ने घायल भाजपा नेता को तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया था, जहां हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

दुकान की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह -

पुलिस जांच में सामने आया कि छपेड़ा पुलिया पर स्थित पूजन सामग्री की दुकान को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दुश्मनी ने उस रात हिंसा का रूप ले लिया और हत्या की साजिश रच दी गई।

क्या बोले एडीसीपी पश्चिम -

पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चली है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।