गोरखपुर

पिकअप की ठोकर से हवा में उछला बाइक सवार छात्र, मौके पर ही दर्दनाक मौत…हंगामा, पोस्टमार्टम कराने से इंकार

शनिवार की सुबह रफ्तार के कहर ने एक छात्र की जान ले ली, छात्र उस समय ट्यूशन जाने के लिए निकला था कि अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दिया। हादसे के बाद कोहराम मच गया

2 min read
Feb 21, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दुर्घटना में युवक की मौत

गोरखपुर में सहजनवा थानाक्षेत्र के घघसरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह कोचिंग जा रहे छात्र को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर हंगामा कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। दुर्घटना और हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास की लेकिन वह नहीं माने।

ये भी पढ़ें

दुल्हन का भाई शादी में नाचने आई डांसर पर हार बैठा दिल! प्यार के बाद दोनों फरार

कोचिंग जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत

दुर्घटना में मृत छात्र की पहचान डुमरी निवासी शिवम (20) पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। दिनेश खाद्यान्न का व्यापार करते हैं। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घघसरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। शिवम अपने तीन भाइयों में बीच का था और बीएससी का छात्र था।

सामने से आ रही पिकअप ने बाइक सवार छात्र को मारा ठोकर

शिवम घर से सुबह कोचिंग के लिए निकला था, घघसरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पिकअप की टक्कर से शिवम उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार होने में सफल रहा। शिवम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

SDM, CO सहित भारी संख्या में मुस्तैद रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। गुस्साए लोगों ने घघसरा मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

परिजन फरार पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे को लेकर शव रखकर जाम लगा दिये, इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मोके पर घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह मय फोर्स, SDM केशरी नंदन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, CO अरूण कुमार यस, सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे मौजूद थे।

अधिकारियों ने ड्राइवर की गिरफ्तारी और सहायता का दिया आश्वासन

SDM केशरी नंदन त्रिपाठी के आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर गाड़ी चलाने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही जो संभव होगा आर्थिक सहायता दी जाएगी। CO गीडा अरूण कुमार ने कहा कि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी पिकअप की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी हो जाए।

ये भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर बात करने से भड़का पति, कुल्हाड़ी से हत्या कर पत्नी का शव खेत में दफनाया

Updated on:
21 Feb 2026 05:30 pm
Published on:
21 Feb 2026 04:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर