गोरखपुर

दो ट्रेलरों के बीच फंसा टेम्पो, परखच्चे उड़े…दो की मौत, रेस्क्यू के दौरान क्रेन भी पलटा…घंटों मची रही अफरा तफरी

रविवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार दो ट्रेलरों के बीच एक ऑटो पूरी तरह दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 01, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, भीषण दुर्घटना में परखच्चे उड़े

रविवार की सुबह नौ बजे गोरखपुर–सोनौली मार्ग पर जंगल कौड़िया के जीरो पॉइंट पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के नुरुद्दीनचक निवासी प्रतिमा पुत्री संजय पासवान, पीपीगंज थानाक्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी श्रीकांत पुत्र प्रहलाद, नरसिंह पाल , कुशीनगर शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इंटरनेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

ये भी पढ़ें

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत…दिल्ली से गोरखपुर आ रहा था परिवार

दो ट्रेलरों के बीच पिसा टैंपो, तीन की मौत

जानकारी के मुताबिक जीरो पॉइंट पर मोरंग-बालू लदा एक ट्रेलर खड़ा था और उसके बगल से दूसरा ट्रेलर गुजर रहा था। इसी दौरान कालेसर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार खाली ट्रेलर सामने से आ रहे टेम्पो से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो दोनों ट्रेलरों के बीच फंस गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चारों ओर चीख पुकार मची रही, हादसे के बाद भारी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई।

रेस्क्यू में जुटा क्रेन भी पलटा, मची रही अफरा तफरी

सूचना मिलते ही पीपीगंज और चिलुआताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद से कटर मशीन का इस्तेमाल कर टेम्पो को ट्रेलरों के बीच से निकाला गया। टेम्पो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक युवती और टेम्पो चालक की मौत हो चुकी थी।

अन्य घायलों, जिनमें टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक भी शामिल है को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसी बीच हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के दौरान एक क्रेन भी पलट गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति और बिगड़ गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें

देवरिया में बड़ा हादसा होते होते बचा…सड़क पर बस खड़ी कर सो गया ड्राइवर, जाम लगने पर पहुंची पुलिस ने हटवाई बस

Updated on:
01 Feb 2026 06:02 pm
Published on:
01 Feb 2026 04:19 pm
Also Read
View All
लिव इन पार्टनर ने ही पत्नी संग मिलकर किया था मुंबई के प्रिया की नृशंस हत्या, हत्या के बाद शातिर विजय ने बदल लिया अपना लुक

एम्स गोरखपुर के मेस के खाने में निकले कीड़े…मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा, बोले…कागज मे होती है जांच

प्रेमिका के मुहल्ले में युवक ने किया सुसाइड, वीडियो में बोला…तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान, अब नहीं करेगा कोई परेशान

मुंबई के प्रिया की थी बरामद लाश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…जानिए प्रेमी ने क्यों दी प्रिया को रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत

गोरखपुर में राजन महाराज की टीम को गोली मारने की धमकी, आहत महराज बोले… केकरे माई में दम बा, मार के देखावे

अगली खबर