गोरखपुर

गोरखपुर में महिला को कुचलते निकली ट्रैक्टर ट्राली, पति भी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल…परिजनों में कोहराम

बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे ज्योही कुसम्ही जंगल स्थित गोरायबीर बाबा मंदिर के समीप पहुचे थे किसी बाइक से उनके बाइक मे हल्का सा ठोकर लग गया और अनुज गुप्ता बाइक लेकर सड़क पर गिर गये

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, दुर्घटना में महिला की मौत

गोरखपुर में एम्स थाना क्षेत्र के गोरयाबीर बाबा मंदिर के पास बुधवार को कुसम्ही जंगल में सुबह आठ बजे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जमीन पर गिरने के बाद महिला को कुचलते हुए ट्राली निकल गई। हादसे में पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक महिला की पहचान आसना गुप्ता (24)के रूप में हुई है। वह अपने पति अनुज गुप्ता (28) और बच्चे के साथ रुद्रपुर, एम्स थाना क्षेत्र से शहर में एक मरीज को देखने जा रही थीं। तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए।

ये भी पढ़ें

दूल्हे की कार तालाब में गिरी, तैरकर निकला बाहर, मैरिज लॉन से 300 मीटर पहले हुआ हादसा

पत्नी के शव को भेजा गया पोस्टमार्टम, पति और बच्चा गंभीर

बाइक से गिरते ही आसना गुप्ता ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में उनके पति अनुज गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आसना गुप्ता के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल अनुज गुप्ता को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद रुद्रपुर में भारी शोक है। सूचना मिलने पर एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया, मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Published on:
25 Feb 2026 04:35 pm
Also Read
View All
एम्स के नॉर्थ ईस्ट की छात्रा ने इंस्टा पर लिखा…थैंक्यू गोरखपुर पुलिस, बैड टच के आरोपियों को 24 घंटे में दबोचा गया

गोरखपुर में सौतेली माँ ने कुल्हाड़ी से मासूम को काट डाला, शव के पास सिंदूर से लगा रखी थी टीका…गाँव में दहशत

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पहुँचे ADG गोरखपुर जोन, सुरक्षा में लापरवाही पर दिये सख्त चेतावनी…नेपाल चुनाव पर सीमा सुरक्षा की किये समीक्षा

लाइव कार्यक्रम में एंकर ने सिंगर से पूछा रेट…भड़कीं भोजपुरी सिंगर निशा ने सैंडल लेकर दौड़ाया, स्टेज पर मची अफरातफरी

नॉर्थ ईस्ट की एम्स छात्रा से हुई छेड़खानी पर मेघालय CM की मार्मिक अपील, बोले…वे भी आपकी ही बहन-बेटियां

अगली खबर