गोरखपुर

BRD मेडिकल कालेज में हादसा…प्रोफेसर के सिर पर गिरा जर्जर छत का प्लास्टर, हुईं लहूलुहान

गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य के सिर पर गुरुवार की सुबह छत का प्लास्टर गिर गया। इस घटना में उनका सिर फट गया।
less than 1 minute read
Dec 13, 2024
Feature image

गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य के सिर पर नेहरू अस्पताल के रैंप के पास स्थित जर्जर छत का प्लास्टर गिर पड़ा। इस गंभीर हादसे में डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। डॉक्टरों ने उनका इलाज कर सिर में आठ टांके लगाए हैं।

जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से डॉक्टर घायल

जानकारी के मुताबिक गायनी विभाग की डॉ. वाणी आदित्य गायनी विभाग से लेबर कांप्लेक्स की ओर जा रही थीं। नेहरू अस्पताल के गलियारे के पास स्थित रैंप से गुजरते वक्त छत का जर्जर प्लास्टर अचानक उनके सिर पर गिर गया और उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। गंभीर हालत में वह सीधे प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचीं और घटना की जानकारी दी।

गहरे घाव के चलते डॉक्टर के सिर में लगे आठ टांके

घटना की सूचना मिलते ही डॉ. वाणी को सर्जरी विभाग ले जाया गया। वहां जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक यादव, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश पाल, और प्लास्टिक सर्जन डॉ. नीरज नथानी की टीम ने उनकी सर्जरी की। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गहरे घाव के चलते उन्हें आठ टांके लगाए गए हैं।BRD मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रामकुमार जायसवाल ने घटना पर अफसोस जताया उन्होंने कहा कि कॉलेज की जर्जर छतों और भवनों की मरम्मत के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Updated on:
13 Dec 2024 07:39 am
Published on:
13 Dec 2024 07:39 am