10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajai Rai in Gorakhpur: श्मशान घाट में भी कमीशन खोरी, गोरखपुर में CM योगी पर अजय राय ने कसा तंज

Gorakhpur News: गोरखपुर में राप्ती नदी तट स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर गुंबद गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अधिवक्ता आलोक अस्थाना और संजय सिंह के असामयिक निधन पर परिजनों से मिले अजय राय।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

मृत अधिवक्ता के परिजनों से मिलते अजय राय(सोर्स: X @Ajay Rai)

Gorakhpur News: गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गोरखपुर पहुंचे, उन्होंने पिछले दिनों राजघाट पर हुए हादसे में मृत दो अधिवक्ताओं के घर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने सीएम के गृह जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तंज कसा, अजय ने कहा मुख्यमंत्री के गृह जनपद में श्मशान घाट पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

बीजेपी के छह साल में जर्जर हो गया प्रदेश

जीवन का अंतिम सत्य जहां है वहां भी चोरी करा रहे हैं और कमीशन खोरी की गई। अब वहां पर बोर्ड लग गया कि यह जर्जर है। यही BJP का राज है, छह साल में ही पूरा जर्जर हो गया। भाजपा के लोग पूरी तरीके से बर्बाद कर रखे हैं। हर तरफ कमीशन खोरी और चोरी चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा केि मेरी मांग है कि राप्ती नदी के राजघाट पर हुए हादसे में जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन सभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पीड़ित परिवार को 5-5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और एक सरकारी नौकरी दी जाए।

सीएम के संरक्षण में फल फूल रहा है भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री के संरक्षण में गोरखपुर में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है, वह नहीं रोक पा रहे हैं। जनता इनको समझ चुकी है। राहुल गांधी आज इस देश की आवाज है। सपा से गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है।

श्मशान घाट पर हुआ था दर्दनाक हादसा, दो अधिवक्ताओं की हुई थी मौत

महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट पर बना गुंबद (गजीबो) रविवार को वज्रपात से भरभराकर गिर गया। उस दौरान अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे अधिवक्ता आलोक अस्थाना और संजय सिंह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आलोक की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई।

CMO समेत कई पर दर्ज हुआ मुकदमा

संजय सिंह ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ा। अधिवक्ताओं ने उपचार मिलने में देरी और समय से एंबुलेंस उपलब्ध न होने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। आलोक अस्थाना की पत्नी शालिनी की तहरीर पर कोतवाली थाने में सीएमओ व स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया।