गोरखपुर

विशेष क्रांति रथ से जनसभा में पहुंचेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे अखिलेश यादव साथ में नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी भी रहेंगे

less than 1 minute read

गोरखपुर। संसदीय उपचुनाव का राजनैतिक तापमान बढ़ता ही जा रहा। आज गोरखपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। शहर के चंपादेवी पार्क में आयोजित इस जनसभा में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम एयरपोर्ट से अपने विशेष क्रांति रथ से पहुंचेंगे।
चंपा देवी पार्क में दिन के करीब 12 बजे से प्रारंभ होने वाली इस जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए सपाइयों ने ताकत झोंक दी है। प्रदेश के कई पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक कई दिनों से कैंप कर रहे हैं। चुनाव का ऐलान होने के बाद से ही सपा के कद्दावर नेता व पदाधिकारी कैंप किए हुए हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा में सहयोगी दलों के नेताओं से भी मंच साझा किया जाएगा। जनसभा के लिए एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ ललई, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप कैंप कर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

VIDEO त्रिपुरा की घटना से बढ़ेगी बीजेपी की मुश्किलें, इस राजनेता ने कहा किसी की मूर्ति तोड़ी जा सकती विचारधारा नहीं

ये भी पढ़ें

राज बब्बर ने अटकलों को किया खारिज, कहा-पूरी ताकत से प्रत्याशी है मैदान में

Updated on:
07 Mar 2018 06:04 pm
Published on:
07 Mar 2018 10:10 am
Also Read
View All
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य कार्ड अभियान का भव्य आयोजन

गोरखपुर को मिला पांचवां विश्विद्यालय, कैबिनेट ने दी वानिकी विश्वविद्यालय को मंजूरी…उत्तर भारत का बनेगा यह पहला विश्वविद्यालय

गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता