गोरखपुर

तजिया में करंट उतरने के बाद गुस्साएं लोगों ने पुलिस जीप सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, दरोगा का सिर…

भटहट क्षेत्र की घटना

less than 1 minute read
daroga ghayal
तजिया में करंट उतरने के बाद गुस्साएं लोगों ने पुलिस जीप सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, दरोगा का सिर...

मोहर्रम के जुलूस निकालते समय ताजिया के बिजली के तार से छू जाने से उतरे करंट से एक बच्चे के झुलसने के बाद बाद आक्रोशित लोगों ने काफी तोड़फोड़ मचाया। भीड़ ने एक पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। जबकि कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी में एक पुलिसवाले को चोटें आई है। भीड़ ने कई गाड़ियों को क्षति पहुंचाई। मामला भटहट पुलिस चौकी के पास का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भटहट क्षेत्र में ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। ताजिया निकालते समय वह बिजली के तार से छू गया। बिजली के तार से छूने से एक बच्चा झुलस गया। बच्चे के झुलसने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने भीड़ को उकसा दिया। भीड़ आक्रोशित होकर पास के पुलिस चैकी पर पहुंच गई। मामला बिगड़ने लगा। गुस्साएं लोग राहगीरों को भी निशाना बनाने लगे। कुछ असमाजिक तत्व भीड़ की आड़ में पथराव करने लगे। चैकी पर हमला बोल दिया। आने-जाने वाली गाड़ियों को तोड़ने लगे। पुलिस जीप में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
पुलिस की जीप को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। कई बाइक को तोड़ दिया।
मामले की जानकारी होते ही पुलिस बल काफी संख्या में पहुंच गई। आला अधिकारी पहुंचने लगे। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Published on:
21 Sept 2018 06:43 pm