गोरखपुर

बार्डर पर विपरीत परिस्थतियों में ड्यूटी करने वाला यह जवान न जाने क्यो कर ली खुदकुशी

  एक महीने की छुट्टी पर आया था घर, पांच अगस्त को थी वापसी

2 min read
Suicide Cases, suicide news, suicide news in hindi, student commits suicide, suicide in jodhpur, girl commits suicide in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

एक महीने की छुट्टी बीताने के बाद वापस बार्डर पर जाने की तैयारी कर रहे एक फौजी का शव घर में लटकता हुआ मिला। कमरे से फंदे से शव लटकते देख परिजन रोने लगे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस व परिजन के अनुसार सैनिक ने आत्महत्या की है। आशंका जताई रही है कि पत्नी से अनबन से नाराज इस जवान ने अपनी इहलीला समाप्त करने केे लिए यह कदम उठाया हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कुछ कहने की स्थिति में है। घरवाले यह भी बता रहे हैं कि कुछ महीने पहले ही वह अपने मायके गई थी। वह गर्भवती भी है।
बेलीपार क्षेत्र के बडेरिया लालापुरा गांव के रामवृक्ष मोर्य सेना से रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे हैं। भाइयों में सबसे बड़ा सत्यप्रकाश करीब 28 साल का है। सत्यप्रकाश भी अपने पिता की भांति सेना में था। उसकी जम्मू-कश्मीर में तैनाती थी। घर पर छोटा भाई 22 साल का सोनू व माता-पिता रहते थे। सत्यप्रकाश की शादी भी हो चुकी है। उसका दो साल का एक बेटा भी था।
एक महीने पहले वह छुट्टी लेकर गांव आया था। पांच अगस्त को उसकी वापसी थी। सत्यप्रकाश के घर आने के कई महीने पहले से पत्नी अपने मायके में थी। वह गर्भवती है। लेकिन छुट्टियों पर आया सत्यप्रकाश अपनी ससुराल इस बीच नहीं गया।
5 अगस्त को ड्यूटी पर जाने वाला था। गुरुवार की रात में उसने घर के अंदर पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह को उठने में देरी होने पर परिजन थोड़ा परेशान हुए। कमरे में आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। परिवारीजन ने खिड़की से झांक कर देखा तो अवाक रह गए। अंदर शव लटक रहा था। फंदे से लटक रहा शख्स सत्य प्रकाश था।
रोना-चिल्लाना शुरू हो गया। घर के लोग दहाड़ें मारते हुए रो रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें

यूपी की बड़ी खबरः बीजेपी के राज में बीआरडी मेडिकल में आक्सीजन सप्लाई में खेल, हर महीना पांच लाख से अधिक का बंदरबांट
Updated on:
04 Aug 2018 02:40 am
Published on:
04 Aug 2018 07:07 am
Also Read
View All
गोरखपुर में ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा एविएशन फ्यूल प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार: जवानों ने मॉक ड्रिल में बहाया पसीना, दंगाइयों को काबू करने की ट्रेनिंग ली

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, देर शाम बरामद हुए शव

SSC GD परीक्षा में अव्यवस्था देख भड़के छात्र: जमकर हुआ बवाल, दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

गोरखपुर में नदी में तैरते बोरे को खोलते ही मचा हड़कंप; अंदर मिला शव देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूले