गोरखपुर

राज कुंद्रा मनी लॉन्ड्रिंग केस में गोरखपुर से अतुल श्रीवास्तव हिरासत में, संदिग्ध लेन देन का अंदेशा

राजकुंद्रा मामले में गोरखपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अतुल श्रीवास्तव नाम का सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुंद्रा की कंपनी को डिजिटल सपोर्ट करता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2024, 5:04 PM IST
Feature image

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और पोर्नोग्राफी केस का लिंक अब गोरखपुर से भी जुड़ गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गोरखपुर से अतुल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। अतुल साफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं।

अतुल श्रीवास्तव के कुशीनगर आवास पर छापा

अतुल कुशीनगर जिले के कोतवाली पडरौना छावनी का रहने वाला है। ED की एक टीम इस वक्त उनके पडरौना स्थित घर पर छापेमारी कर परिवार से पूछताछ कर रही है। अतुल के पिता प्रमोद श्रीवास्तव और माता घर पर ही मौजूद हैं।ED को शक है कि अतुल श्रीवास्तव, जो सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं। उसके बैंक खातों में कई संदिग्ध इंटरनेशल लेनदेन हुए हैं। इन ट्रांजेक्शन्स का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा के नेटवर्क से होने की संभावना है। अधिकारियों ने उनके पिता प्रमोद श्रीवास्तव और मां से भी घंटों पूछताछ की।

राज कुंद्रा के डिजिटल नेटवर्क को सपोर्ट कर रहे थे

सूत्रों के मुताबिक, अतुल श्रीवास्तव अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी के जरिए राज कुंद्रा के डिजिटल नेटवर्क को तकनीकी सपोर्ट दे रहे थे। ED अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उनके जरिए पोर्नोग्राफी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को ऑपरेट किया जा रहा था।गोरखपुर में अतुल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद ED की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। पडरौना छावनी में उनके घर पर छापेमारी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के खातों और कागजातों की भी जांच की जा रही है। कुशीनगर और कानपुर में भी इस मामले से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Updated on:
29 Nov 2024, 5:04 PM IST
Published on: