गोरखपुर

यूपी बीजेपी में फिर बड़ा बदलाव, बड़ी संख्या में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के पहले सबको खुश करने की कोशिश में बीजेपी
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2018, 10:43 AM IST
Feature image

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में यूपी में 2014 के इतिहास को दोहराने की कोशिश में लगातार नए-नए दांव चल रही। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर वह जातीय समीकरण को साधने के साथ आंतरिक मतभेद को भी खत्म करने में जुटी हुई है। गोरखपुर क्षेत्र में लोकसभावार बीजेपी ने संयोजक व प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.महेंद्र नाथ पांडेय ने इन नामों का ऐलान किया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का संयोजक रामजियावन मौर्य व प्रभारी पूर्व विधायक बेचन राम बनाया गया है। जबकि बांसगांव लोकसभा के संयोजक नित्यानंद मिश्रा व प्रभारी मारकण्डेय शाही को बनाया गया है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का संयोजक समीर त्रिपाठी व प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी को बनाया गया है।
देवरिया लोकसभा के संयोजक पूर्व विधायक रवीन्द्र प्रताप मल्ल व प्रभारी हरेन्द्र सिंह होंगे। सलेमपुर लोकसभा के संयोजक शेषनाथ आचार्य व प्रभारी हौसला उपाध्याय को बनाया गया है। कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक लल्लन मिश्र व प्रभारी जनार्दन गुप्ता होंगे जबकि संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र का संयोजक सेतभान राय व प्रभारी अनिरुद्ध मिश्रा को बनाया गया है। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र का संयोजक राजेन्द्र पांडेय व प्रभारी दुर्गा राय को बनाया गया है। बस्ती लोकसभा का संयोजक रामश्रृंगार ओझा व प्रभारी देवेन्द्र सिंह को बनाया गया है। आजमगढ लोकसभा का संयोजक डाॅ.श्याम नारायण सिंह व प्रभारी मारकण्डेय राय को तथा लालगंज लोकसभा का संयोजक आदित्य राय व प्रभारी मुन्ना दुबे होंगे। घोषी लोकसभा का संयोजक डाॅ. एच एन सिंह व प्रभारी विनोद राय को बनाया गया है। बलिया लोकसभा का संयोजक शेषमणि राय व प्रभारी विजय बहादुर दुबे को बनाया गया है।

विभिन्न मोर्चा, विभाग व प्रकल्प के प्रभारी भी बनाए गए
क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह ने भाजपा के विभिन्न अभियानों, मोर्चा, प्रकोष्ठों, विभाग व प्रकल्प के गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारीयों की घोषणा की है। क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि प्रेमचंद मिश्रा को प्रभारी बूथ समिति कार्य, दुर्गा राय को सदस्यता प्रमुख, सज्जन मणि त्रिपाठी को मतदाता सूची प्रमुख बनाया गया है। प्रदीप कन्नौजिया व मऊ के अखिलेश राजभर को लाभार्थी संपर्क प्रमुख बनाया गया है। प्रदीप शुक्ला को प्रभारी सरकारी योजना, श्रवण पांडेय को विस्तार योजना प्रमुख, सहजानंद राय को प्रभारी लोकसभा/विधानसभा संचालन समिति व जिला समन्वय समिति बनाया गया है। विनोद राय को सहकारिता कार्य प्रमुख, श्रीमती शकुंतला चैहान को महिला मोर्चा प्रमुख, डाॅ. सत्येंद्र सिन्हा को युवा मोर्चा प्रमुख, चैधरी शिवेन्द्र सिंह को किसान मोर्चा प्रमुख, जय प्रकाश निषाद को पिछड़ा मोर्चा प्रमुख, देवेन्द्र यादव को अनुसूचित मोर्चा प्रमुख, अजय तिवारी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितेन्द्र राव को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख, अजय सिंह गौतम को प्रकोष्ठ कार्य प्रमुख, विश्वजितांसु सिंह आंसू को विभाग कार्य प्रमुख व गोविन्द माधव को प्रकल्प कार्य प्रमुख बनाया गया है।

Updated on:
27 Sep 2018, 10:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
MLC Election 2026 : सीएम योगी के गढ़ में कांटे की लड़ाई, सिर्फ 307 मत से जीती भाजपा, निर्दलीय राजेश ने छुड़ाये भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी के पसीने

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

PET-2026: गोरखपुर के 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर अभ्यर्थियों की जांच

गोरखपुर में 18 बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग, 16 प्रत्याशी मैदान में; मतपत्र पर वरीयता के आधार पर देना होगा वोट