गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में एक बिल्डिंग में अवैध निर्माण कर फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट/हुक्का बार जीनस बॉटल चल रहा था। यहां बड़े पैमाने पर देह व्यापार का खेल चल रहा था। जिसे शनिवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने सील कर दिया।
गोरखपुर में शनिवार को शाहपुर थाना क्षेत्र में देह व्यापार का अड्डा बने फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट/जीनस बॉटल हुक्का बार सील कर दिया गया है। शाहपुर में गीता वाटिका के पास दस जनवरी को पुलिस ने छापा मारकर संचालक अनुराग सिंह, अनिरुद्ध ओझा को दबोच लिया था। SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जीडीए की ओर से 5 अक्टूबर 2023 को नोटिस दिया गया था। जब कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पुनः 5 जुलाई 2024 को एक और पत्र भेजा गया लेकिन इसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया। 23 जनवरी 2025 को एक और कारण बताओ नोटिस दिया गया, इस नोटिस का भी जवाब न आने पर एक फरवरी को पूरा भवन सील कर दिया गया।
पुलिसिया छापेमारी में देह व्यापार का बड़ा रैकेट पकड़ में आने पर शाहपुर के थानाध्यक्ष नीरज राय की ओर से जीडीए को पत्र लिखकर इस भवन के ऊपरी तल पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की जानकारी दी गई थी। यह भी बताया गया था कि 10 जनवरी पुलिस ने छापा मारा था। देह व्यापार व गैंग रेप की पुष्टि हुई थी। उसके बाद फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट के मालिक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा, आदित्य व उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।इस मामले में पुलिस गैंगेस्टर की कार्रवाई कर रही है। अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल फोन की जांच कर इस धंधे में जुड़े 3 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनके फोन से 70 से अधिक लड़कियों के मोबाइल नम्बर व नाम मिले। वाट्सएप चैट से यह बात पता चली कि वाट्सएप के जरिये ही लड़कियों की फोटो व रेट साझा किए जाते हैं। इस मामले में 5 होटलों की भी संलिप्तता सामने आई है। इनमें पादरी बाजार का एक व गीडा क्षेत्र के 4 होटल शामिल हैं।