
अयोध्या कोतवाली
Ayodhya Crime: अयोध्या कोतवाली के गांव सहनवा नाले के पास दो दिन पहले लापता हुई युवती का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन और आसपास के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Ayodhya Crime: अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसी बीच आज शनिवार को युवती का शव कोतवाली क्षेत्र के सहनवा गांव के पास एक नाले के किनारे नग्न अवस्था में पड़ा मिला। परिजन और लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। खून से सने युवती के कपड़े शव से थोड़ी दूर अस्त-व्यस्त हालात में पड़े मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन करने में जुट गई है।
अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के असली कारण का पता चल सकेगा।
Published on:
01 Feb 2025 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
