गोरखपुर

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की टीम घोषित, जातिगत समीकरण साधने के साथ ही युवाओं को भी मिला भरपूर मौका

BJP Gorakhpur list: भाजपा ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए नई क्षेत्रीय टीम का ऐलान किया है। गोरखपुर की बात करें तो यहां विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी टीम में 39 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 15 कार्यकर्ताओं को सदस्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 min read
Sep 04, 2026
Up news, gorakhpur, bjp news
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की टीम घोषित(सोर्स: पत्रिका)

Gorakhpur News: गुरुवार की शाम भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम घोषित कर दी गई है। क्ष्रेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की ओर से जारी सूची में नए चेहरों की भरमार है, मीडिया प्रभारी रहे डा. बच्चा पांडेय नवीन को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे डा. सत्येंद्र सिन्हा को क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व दिया गया है। कार्यसमिति सदस्य रहीं नेहा मणि आर्य को फिर यही दायित्व मिला है। कार्यसमिति सदस्य राजेश पाल चौधरी को क्षेत्रीय मंत्री व क्षेत्रीय मंत्री रहे हरिचरण कुशवाहा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ब्राह्मण, क्षत्रिय, ओबीसी और एससी को मिली जगह

इसी तरह क्षेत्रीय महामंत्री रहे सुनील गुप्ता को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। सहजानंद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहते सह मीडिया प्रभारी बनाए गए ध्रुव श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। पिछली बार कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित कुल 32 लोग थे जबकि इस बार 40 हो चुके हैं, अभी सात पदों की घोषणा होना बाकी है। जिसमें कोषाध्यक्ष के 1, सह कोषाध्यक्ष के 1, कार्यालय मंत्री के 1, सह कार्यालय प्रभारी के 1, मीडिया प्रभारी के 1 व सह मीडिया प्रभारी के 2 पद हैं। ब्राह्मण, क्षत्रिय, ओबीसी और एससी को भी जगह दी गई है। सूची में एक और खास बात नजर आ रही है। अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं को भी भरपूर मौका दिया गया है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

राधेश्याम पांडेय, संजीव राय, हरिचरण कुशवाहा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, अरजीत सिंह, गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जयप्रकाश शाही, राजेंद्र प्रसाद पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

क्षेत्रीय महामंत्री

पिछली कार्यकारिणी में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रहे डा. बच्चा पांडेय नवीन को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे डा. सत्येंद्र सिन्हा, गोरखपुर के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे राहुल श्रीवास्तव व मऊ के रहने वाले भास्कर निषाद को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

क्षेत्रीय मंत्री

रणविजय चौहान, राजेश पाल चौधरी, हरिकेश गुप्ता, कन्हैया पासवान, बब्लू प्रसाद बेलदार, वैभव पांडेय, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि, बृजेश राम त्रिपाठी को क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व दिया गया है।

क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य

सुनील गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सेतुभान राय, लालजी त्रिपाठी, सज्जनमणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, शिवसागर तिवारी, नेहा मणि आर्य, मनीष सिंह, श्रीकृष्ण सिंह किशन, अंबुज शाही, रामपाल सिंह, डा. आरडी सिंह, नवनीत नंदन मिश्र, अंशुमान जायसवाल।

विनोद राय , क्ष्रेत्रीय अध्यक्ष

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम में कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पूरा विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने अनुभव, परिश्रम एवं संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Updated on:
04 Sept 2026 07:32 am
Published on:
04 Sept 2026 07:32 am