
गोरखपुर। कहते हैं कि राजनीति में कुछ भी संभव है। बीजेपी ने अभी छह माह पहले शहर का मुख्यमंत्री देकर गोरखपुरियों सहित सबको चौका दिया था तो इस बार Gorakhpur Nagar Nikay Chunav में मुख्यमंत्री के शहर में मेयर पद के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया है। आलम यह कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद कई घंटे तक आधिकारिक रूप से स्थानीय पदाधिकारी खुलकर कुछ कहने से परहेज करते रहे।
गोरखपुर नगर निकाय (Gorakhpur Nagar Nikay) का चुनाव पहले चरण में होना है। काफी चिंतन मनन के बाद शुक्रवार को बीजेपी ने गोरखपुर के नगर पंचायत (Nagar Panchayat Chunav) अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। लोग इंतज़ार करते रहे लेकिन मेयर प्रत्याशी या नगर निगम गोरखपुर क्षेत्र के पार्षदों की कोई लिस्ट नहीं आई। सुबह से ही संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें तेज थी लेकिन शाम तक बीजेपी में मंथन ही होता रहा। देर शाम को बीजेपी की एक लिस्ट जारी हुई। यह प्रदेश के विभिन्न शहरों के मेयर प्रत्याशियों की सूची थी। लेकिन गोरखपुर से जिस नाम की घोषणा की गई थी उसे देख सब हैरान थे। सबका कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में मेयर प्रत्याशी के नाम पर बीजेपी की मुहर काफी चौकाने वाली है।
जानकारों का कहना है कि पिछले दो दिनों से पार्टी से लेकर राजनीति की समझ रखने वाले लोग एक ही व्यक्ति के नाम पर चर्चा करने लगे थे। सब यह मानकर चल रहे थे कि मुख्यमंत्री के शहर में मेयर पद का उम्मीदवार उनका कोई करीबी होगा। डॉ. धर्मेंद्र सिंह का प्रत्याशी बनने के लिए दावा किये जाने के बाद दबी जुबान सब यही कहने लगे थे कि उनका नाम तय है केवल घोषित किया जाना शेष है।
लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अति करीबी लोगों में शुमार क्षेत्रीय मंत्री डॉ.धर्मेंद्र सिंह का नाम लिस्ट में नहीं था। बीजेपी ने प्रत्याशी के रूप में दूसरे का नाम लिस्ट में जारी किया था। इस नाम के सामने आते ही सब इधर उधर फ़ोन करने में जुट गए। वजह यह कि मुख्यमंत्री के शहर में मुख्यमंत्री की पसंद को दरकिनार कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद सीताराम जायसवाल थे। काफी देर तक तक तो यह ही अफवाह तैरती रही कि जो लिस्ट जारी है वह बदली जाएगी। गलती से यह लिस्ट सामने आ गई है। हालांकि, गोरखपुर क्षेत्र से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन प्रदेश कार्यालय से लिस्ट के सही होने और इसके नहीं बदले जाने की बात कही गई।
उधर, इस लिस्ट के सामने आने से राजनीति के जानकर इस प्रकरण को अलग अलग चश्मे से देख रहे। कुछ लोग इसे संगठन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कम होती पकड़ के नजरिये से देख रहे तो कुछ लोग इसे टिकट बंटवारे में संग के प्रभाव को जोड़ कर देख रहे।
बीजेपी द्वारा गोरखपुर में प्रत्याशी चयन को लेकर चाहे जिस मानक पर नामों को परखने के बाद घोषणा की गई हो, भले ही इस घोषणा में मुख्यमंत्री की सहमति हो लेकिन आमचर्चा तो यह है कि इस बार मुख्यमंत्री अपने शहर का प्रत्याशी ही तय नहीं कर सके।
आखिर कौन हैं सीताराम जायसवाल
मेयर पद के बीजेपी के प्रत्याशी Seetaram Jaiswal वैसे तो एक व्यवसायी के रूप से जाने जाते हैं लेकिन यह सामाजिक कार्यों में भी काफी रूचि लेते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के दशकों से मददगार रहे सीताराम जायसवाल गोरखनाथ मंदिर के भी करीब रहे हैं। हालांकि, Nagar Nikay Chunav 2007 में वह समाजवादी पार्टी की सिम्बल पर मेयर का चुनाव लड़े। इस चुनाव में उनकी प्रत्याशिता के बारे में बताया जाता है कि तत्कालीन सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव में खुद सीताराम जायसवाल को बुलाकर टिकट दिया था। बीजेपी से बगावत कर लड़ने वाले जायसवाल यह चुनाव जीत नहीं सके। बीजेपी की अंजू चौधरी इस चुनाव में जीत हासिल की थी। इस चुनाव के बाद भी वह आरएसएस से अलग नहीं हुए। कुछ दिनों बाद ही बीजेपी में वापसी भी कर ली। जानकार यह बताते हैं कि आरएसएस के बड़े आयोजनों में उनका सबसे अधिक योगदान होता रहा है। इसी का नतीजा रहा कि आरएसएस और बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व सभी सिफारिशों को नजरअन्दाज कर सीताराम जायसवाल पर अपनी अंतिम मुहर लगा दिया।