गोरखपुर

BJP gorakhpur news : “सेवा पखवाड़ा ” अभियान को लेकर हुई बैठकें, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे पिछले कई अभियानों की सफलता हमारे कार्यकर्ताओं की ही देन है। इस सेवा पखवाड़ा अभियान को भी हम कार्यकर्ताओं के बल पर अत्यंत ही सफल बनाएंगे।

2 min read
Sep 16, 2024

भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा गोरखपुर पर दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले "सेवा पखवाड़ा " अभियान के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण बैठक दो सत्रों में आयोजित हुई।
बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने,प्रथम सत्र की वर्चुअल बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 12 संगठनात्मक जिलों के जिलाअध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्र द्वारा जिलों में लगाए गए सदस्यता अभियान हेतु प्रवासी ,सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक एवं टोली से वर्चुअल बैठक कर एवं एवं द्वितीय सत्र में क्षेत्र मॉनिटरिंग टोली को संबोधित करते हुऐ कहा की भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा "सेवा पखवाड़ा" आभियान करने जा रही है।

पखवाड़े भर चलेंगे कई कार्यक्रम

जिसमें प्रमुख रूप से 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान 18 से 24 सितंबर तक विद्यालय एवं अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा । 17 से 19 सितंबर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को आयुष्मान भारत का शुभारंभ विधानसभा स्तर पर होना सुनिश्चित हुआ है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि कार्यक्रम करवाने के बाद विशेष सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर काम से कम 100 लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी । 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सचित्र प्रदर्शनी लगेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक "वृहद वृक्षारोपण" एवं "एक पेड़ मां के नाम " अभियान चलाया जाएगा। सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे पिछले कई अभियानों की सफलता हमारे कार्यकर्ताओं की ही देन है। इस सेवा पखवाड़ा अभियान को भी हम कार्यकर्ताओं के बल पर अत्यंत ही सफल बनाएंगे।

बैठक में ये रहे शामिल

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता,पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद,प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयोजक आई टी विभाग अनादि प्रिय पाठक,धर्मवीर सिंह, अभिनव मिश्रा निहाल, अभिषेक शुक्ला, दिनेश प्रताप सिंह,सुधाकर यादव, पूर्व पार्षद हरिकेश गुप्ता, सोमू निगम,राजेश पाल, सर्वदीप सिंह सनी, गजेंद्र सिंह ,परशुराम शुक्ल, पवन चतुर्वेदी उपस्थित थे।

Published on:
16 Sept 2024 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर