
मिशन 2019 फतह के लिए लगी भारतीय जनता पार्टी अब संगठन की ओवरहालिंग करने में लगी है। यूपी में बीते लोकसभा व विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर यूपी को साधने के लिए पीएम मोदी को ही अमोघ अस्त्र बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की आजमगढ़ यात्रा के पहले भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला प्रभारियों को बदल दिया है। मंगलवार को जिला संगठन के नए प्रभारियों की सूची जारी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र के जिलों में गोरखपुर जनपद का जिला प्रभारी सहजानंद राय को बनाया गया है। जबकि आजमगढ़ का प्रभारी उपेंद्र शुक्ला को बनाया गया है। महराजगंज जिले की जिम्मेदारी दयाशंकर सिंह को सौंपी गई है। कुशीनगर के जिला प्रभारी देवेंद्र यादव होंगे तो सिद्धार्थनगर जिले का प्रभारी संतराज यादव होंगे। बलिया जिले का प्रभार चिरंजीवी चैरसिया को तो बस्ती जिले का प्रभारी त्रयम्बकनाथ पाठक को दी गई्र्र है। संतकबीरनगर के जिला प्रभारी सकलदीप राजभर होंगे तो मउ के जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह को बनाया गया है। देवरिया का जिला प्रभारी श्रीराम चैहान होंगे।