गोरखपुर

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अब युवा संसद के बहाने साधने में जुटी युवाआें को

क्षेत्र के 11 जिलों से 550 युवा शिरकत करेंगे
less than 1 minute read
BJP
संविधान दिवस पर गोविवि के विधि छात्रों ने...

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा बैठक, अभियानों और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त है। भारतीय जनता युवा मोर्चा क्षेत्रीय स्तर पर युवा संसद का आयोजन कर रहा। गोरखपुर क्षेत्र में 29 नवम्बर को होने वाले युवा संसद में साढ़े पांच सौ युवा सदस्यों के प्रतिभाग करने का दावा किया गया।
शहर के गोरखपुर क्लब में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डाॅ.सत्येंद्र सिन्हा व रणजीत राय ने बताया कि दो सत्रों में होने वाले इस युवा संसद का पहला सत्र ’एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर है। इस सत्र में मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.महेंद्र नाथ पांडेय ने दिया। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे। मौर्य ’भारतीय विकास के अवसर एवं चुनौतियां’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।
नेताद्वय ने बताया कि इस कार्यक्रम में तीन प्रकार के युवाओं को आमंत्रित किए गए हैं। पदाधिकारीद्वय ने बताया कि युवा संसद में ऐसे युवाओं को बुलाया गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष ख्याति अर्जित की है। यूथ आइकन, युवा जनप्रतिनिधि तथा छात्र संघ के पूर्व/वर्तमान पदाधिकारियों, खिलाड़ियों को आमंत्रण भेजा जा रहा।
बताया कि क्षेत्र के सभी 11 सांगठनिक जिलों से कुल मिलाकर 550 युवा यहां शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की लोकतंत्र और संसदीय व्यवस्था में अरुचि उत्पन्न करने के साथ ही उन्हें इस बात की अनुभूति कराना है कि वह भी इस संसदीय व्यवस्था के अभिन्न अंग हैं। दोनों सत्रों में युवा अपने विचार रख सकेंगे, प्रश्न पूछ सकते हैं। कहा कि ’भारत युवाओं की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है परंतु देश के सभी युवा संसद का हिस्सा नहीं बन पाते है, इसलिए अपने अपने कार्यक्षेत्र में विभिन्न जिलों से चुने हुए युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है।

Published on:
27 Nov 2018 07:07 am