गोरखपुर

SC/ST कानून पर बीजेपी के कद्दावर नेता लिखेंगे सरकार को पत्र

एससी/एसटी कानून में पुनर्विचार करने के लिए यह मांग करेंगे

2 min read
bjp

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री कलराज मिश्र भी एससी-एसटी एक्ट के दुरूपयोग पर खुलकर बोल रहे हैं। वे आम लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए पत्र लिखकर सरकार से एससी-एसटी कानून में हुए संशोधन पर पुनर्विचार करने की मांग भी करेंगे। बीजेपी के बुजुर्ग नेता कलराज मिश्र खुद मानते हैं कि उनके सामने कई ऐसे मामले आ चुके हैं जिसमें बेगुनाह पर कार्रवाई हो गई और अफसर न चाहते हुए भी लाचार दिखे।
कलराज मिश्र इस समय देवरिया से सांसद हैं। यूपी बीजेपी का कई बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके कलराज मिश्र बीजेपी के पुरोधा नेताओं में हैं। कलराज मिश्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
मिश्र ने देश में एससी-एसटी एक्ट पर मचे बवाल पर जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सरकार को इस बाबत सोचने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी वर्ग के हितों का ख्याल रखते हुए सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिसमें सवर्ण या अन्य समुदाय को भी कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में किसी को भी किसी के उत्पीड़न के लिए छूट नहीं दी जा सकती। लेकिन किसी वजह से बेगुनाह को परेशानी झेलनी पड़े इसकी भी इजाजत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम ऐसे मामले उनके सामने आ चुके हैं जिसमें बेगुनाह पर कानून का दुरूपयोग करते हुए फंसाया गया है। जब इस बाबत अधिकारियों से बातचीत की गई तो वे भी सबकुछ जानते हुए किसी प्रकार की मदद नहीं कर पाने के लिए बेबस दिखे।
पूर्व मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सरकार इस कानून पर पुनर्विचार करे और ऐसा संशोधन हो जिससे एससी-एसटी के हितों की रक्षा हो सके साथ ही साथ किसी बेगुनाह पर इसका दुरूपयोग न हो इसका भी ख्याल रखना होगा।
बता दें कि देशभर में एससी-एसटी कानून में हुए संशोधन का विरोध हो रहा है। छह सितंबर को तमाम संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया गया था।

Published on:
06 Sept 2018 03:45 pm
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां