गोरखपुर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आजम खान पर बड़ा बयान, कहा- श्री खान…को कोड़ने…

आजम खान ने नगर का विकास नहीं नगर को कोड़ने का काम किया : महेंद्र नाथ पांडेय
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2017, 12:19 PM IST
bjp state president mahendra nath big statement on azam khan
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आजम खान पर बड़ा बयान,

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का असर अन्य प्रदेशों के चुनावों पर भी असर डालेगा। इस बार के निकाय चुनाव में पिछले लोकभा व विधानसभा चुनाव से भी बड़ी व रिकार्ड जीत भाजपा को हासिल होगी।

यह दावा है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय का। पाण्डेय महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थेे। निकाय चुनाव के लिए आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि गोरखपुर के नये स्वरूप का निर्माण हो रहा है। देश में मोदी व प्रदेश में योगी का युग चल रहा है। अन्य प्रदेशों में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगातार मांग बढ़ रही है। पूरे देश में गोरखपुर के लोगों का सम्मान बढ़ा है। सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर को एम्स व नये खाद कारखाने का तोहफा दिया है।

फिसल गई प्रदेश अध्यक्ष की जुबान
आजम खान पर टिप्पणी करते हुए डा. पाण्डेय ने कहा कि श्री खान ने नगर विकास के बजाय नगर को कोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अन्य दलों का एजेंडा अपनी सात पुश्तों के लिए लूट-खसोट करना है जबकि भाजपा का एजेंडा देश सेवा है।

बीजेपी के महापौरों ने बेहतर काम किया

उन्होंने कहा कि गोरखपुर के महापौरों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अच्छा कार्य किया है। अब तो केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नये महापौर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा संकल्प पत्र जारी करेगी। 12 नवम्बर को संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इसमें जो भी संकल्प लिया जाएगा उसे दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रचार को लेकर शिथिल न रहें। प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं के घर भी जा कर वोट मांगें। डा. पाण्डेय ने कहा कि पहले अधिकारी कार्यों में बाधा पैदा कर रहे थे लेकिन अब अधिकांश अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि आने वाले कई सालों तक भाजपा की ही सरकार रहेगी।

निकाय चुनाव प्रभारी रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में गोरखपुर के पास उत्तर प्रदेश का ताज है। पूरे देश की निगाहें गोरखपुर के चुनाव पर टिकी हुयी हैं। गोरखपुर की विजय सबसे बड़ी विजय होगी।

भाजपा के मेयर प्रत्याशाी सीताराम जायसवाल ने कहा कि गोरखपुर को स्मार्ट सिटी घोषित कराने में जो भी बाधाएं आ रही हैं उन्हें दूर कराया जाएगा। जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद शहर के लिए समस्या बने छुट्टा पशुओं के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पशुओं के मालिकों से भी बातचीत की जाएगी।

चुनाव प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने स्वागत किया तथा सभी पार्षद प्रत्याशियों के परिचय कराया।

अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव व संचालन ओम प्रकाश शर्मा ने किया।
सम्मेनल को क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, विधायकगण विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह व डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, सत्या पांडेय, अंजू चौधरी,पी के मल्ल, सहजानंद राय, राकेश सिंह पहलवान, समीर सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में लालजी सिंह, पुष्पदंत जैन, डा. सत्येंद्र सिन्हा, बृजेश मणि मिश्र, राधेश्याम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

भाजपा में कई हुए शामिल

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रबल प्रताप शाही, रामनगीना साहनी, उमेश चंद, धीरेंद्र सिंह, राम वशिष्ठ, सीमा शर्मा, लल्लन तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

input- धीरेंद्र गोपाल

Updated on:
11 Nov 2017, 12:19 PM IST
Published on: