गोरखपुर

गोरखपुर संसदीय उपचुनाव: पांच विधानसभाओं के विधायकों समेत क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारियों ने कसी जीत के लिए कमर

उपचुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

2 min read

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने बैठक कर जीत के लिए अभी से कमर कसना प्रारंभ कर दिया है।
क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ ने जो विकास यात्रा शुरू की थी वह मुख्यमंत्री बनने के बाद अनवरत जारी है। तेजी से गोरखपुर का विकास हो रहा। अब विपक्ष केपास कोई एजेंडा ही नहीं बचा है। अब विपक्ष सुनियोजित साजिश करने में लगा है। हमें इसका कड़ाई और तत्परता से विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि हमको उनके जातिवाद का सामना अपने विकासवाद से करना होगा। हमारा एजेंडा सबका साथ सबका विकास है।
क्षेत्रीय महामंत्री शिव कुमार पाठक ने कहा कि देश के 19 राज्यों में हमारी सरकार है। यह उपचुनाव तब हो रहा जब प्रदेश व केंद्र में भी हम पूर्ण बहुमत केसाथ सरकार में हैं। हमारा उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि जनता की सेवा करना भी है। हम सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे। उन्होंने कहा कि बूथ और मंडल स्तर का संगठन मजबूत है। सक्रियता बढ़ाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां जनता को बतानी है। इस काम में क्षेत्रीय, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
वक्ताओं ने कहा कि जनता को भाजपा की केंद्र, प्रदेश सरकार पर भरोसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। सबका साथ-सबका विकास की नीति पर भाजपा आगे बढ़ रही है। मुख्य एजेंडा विकास है। गोरखपुर की जनता को मुख्यमंत्री के कामकाज पर भरोसा है। वह पांच बार सांसद रहे हैं और अब मुख्यमंत्री हैं। गोरखपुर का विकास उनकी प्राथमिकता में है।
बैठक को सहजनवां विधायक शीतल पांडेय, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह और ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और संचालन महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान उपाध्यक्ष रामजियावन मौर्य, कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मंत्री डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रवक्ता डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, रमेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, निरंकार त्रिपाठी, डॉ. आरडी सिंह, विनोद दुबे, उमेश श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरि, रितेश गुप्ता, सूर्य प्रकाश शर्मा और अभिजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

VIDEO कई फीट लंबा अजगर निकला, दहशत में यहां के लोग
Published on:
04 Jan 2018 10:10 am
Also Read
View All
गोरखपुर में गेहूं के डंठल में लगी आग, पांच बच्चे झुलसे…गांव में मची अफरा तफरी

मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखा फर्जी ATS अधिकारी ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, जालसाजी कर 5.50 लाख कराये ट्रांसफर

गोरखपुर के थाने में ही हुआ दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर गंभीर इल्जाम…लाइट बंद कर फरियादियों को लाठियों से पीटा गया

यूपी में BJP विधायक को 9 मई तक जान से मारने की मिली धमकी, क्षेत्र में दहशत…बसपा सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं फतेह बहादुर सिंह

गोरखपुर में जहां था कूड़े का पहाड़…वहां अब बन गया सिटी फॉरेस्ट, 23 अप्रैल को सीएम योगी करेंगे जनता को समर्पित